गेहूं के आटे से घर में बनायें PIZZZA || Home made Atta Pizza, Children favorite wheat flour pizza


सामग्री

  • गेंहू का आटा - 1 कप,
  • दही-1/2 कप,
  • तेल-2 चम्मच,
  • नमक-1/2 छोटा चम्मच,
  • चीनी-1/2 छोटा चम्मच,
  • बेकिंग पाउडर-1/2 छोटा चम्मच,
  • बेकिंग सोडा-1/4 छोटा चम्मच
  • प्याज-1/3 कप,
  • लाल शिमला मिर्च-1/3 कप,
  • पीला  शिमला मिर्च-1/3 कप,
  • हरा  शिमला मिर्च-1/3 कप,
  • कॉर्न-1/4 कप,
  • मोत्ज़रेला चीज़, 
  • पिज्जा चटनी,
  • हर्ब्स,
  • दरदरा पिसा हुआ लाल मिर्च

तरीका

  • गेहूं के आटे को प्याले में निकाल लीजिए
  • इसमे 1/2 छोटा चम्मच नमक, 1/2 छोटा चम्मच चीनी, 1/2 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर, 1/4 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा डालकर मिला लें
  • इसमे 1/2 कप दही, थोडा़ सा पानी 2 चम्मच तेल डाल कर मिला दीजिये
  • इसके ऊपर 2 बूंद तेल और डाल कर मिला दीजिये
  • इसे ढककर एक घंटे के लिए छोड़ दें
  • इसे 4  बराबर भागों में काट लें और गोले बना लें
  • इसके ऊपर थोडा़ सा सूखा आटा डालिये, दबा कर बेल लीजिये
  • इसके किनारे पर उंगली से दबाएं और कांटे से छेद करें
  • अब पैन गरम करें
  • छेद वाले हिस्से को तवे पर पलट दें
  • इसे मध्यम आंच पर केवल एक तरफ से एक मिनट के लिए पकाएं
  • अब इसे प्लेट में निकाल लीजिए
  • इसके ऊपर पिज़्ज़ा सॉस डालें 
  • उस पर मोजरेला चीज़ डालें
  • इसपर प्याज़, शिमला मिर्च और स्वीट कॉर्न और फिर से कुछ मोज़ेरेला चीज़ डालें
  • उस पर दरदरा पिसा हुआ लाल मिर्च और हर्ब्स डालें
  • अब पैन गरम करें और इसे डाल दें
  • अब आंच को मीडियम कर दें और ढक दें
  • इसे 5 मिनट तक मध्यम आंच पर चीज़ के पिघलने तक पकाएं।
  • यह तैयार है। इसका आनंद लें
  • कृपया मेरे ब्लॉग का अनुसरण करें और अपना बहुमूल्य सुझाव और प्रतिक्रिया दें।
  • कृपया इस वीडियो को मेरे यू ट्यूब चैनल पर अंग्रेजी उपशीर्षक के साथ देखें

 https://youtu.be/cDjC4OQVD-M

Comments

Popular posts from this blog

Green Salad

Chicken Curry

चॉकलेट सैंडविच | Learn Chocolate Sandwich just 2 mins | Chocolate Cheese Sandwich | Terrace KitchenChocolate Sandwich