चॉकलेट केक | No-Bake Pie | Learn Chocolate Peanut Cake in less than 3 mins | Terrace Kitchen | Creamy Chocolate Pie
सामग्री
- काजू -1/2 कप,
- ओट्स-1/2 कप,
- खजूर-1 कप,
- कोको पाउडर-1 चम्मच
- भुनी हुई मूंगफली - 1 कप,
- केला -4,
- वनीला एसेंस-1 चम्मच,
- नमक-1 चुटकी,
- सूरजमुखी तेल -1/4 कप,
- कोको पाउडर-2 चम्मच,
- शहद-4 चम्मच
- सूरजमुखी तेल-1 चम्मच,
- शहद-1 चम्मच,
- कोको पाउडर-1 चम्मच
तरीका
- भुनी हुई मूंगफली को मिक्सी के किसी जार में डाल कर पीस लीजिये
- इसे प्याले में निकाल लीजिए
- ओट्स को मिक्सी के जार में डाल लीजिये
- इसमे काजू, खजूर, 1 चम्मच कोको पाउडर डालकर पीस लें
- इसे प्याले में निकाल लीजिए
- मूंगफली के पाउडर को मिक्सी के किसी जार में डाल लीजिये
- इसमे केला, 1 चम्मच वनीला एसेंस, 1 चुटकी नमक, 1/4 कप सूरजमुखी का तेल, 2 चम्मच कोको पाउडर, 4 चम्मच शहद डालकर पीस लें।
- एक प्याले में 1 चम्मच तेल लीजिए
- इसमे 1 चम्मच शहद, 1 चम्मच कोको पाउडर डाल कर मिला लें
- केक टिन मे तेल लगाएं
- इसमे बटर पेपर लगाकर फिर से उस पर तेल लगाएं
- इसमे खजूर और काजू का पाउडर डाल कर फैला दीजिये
- उसके ऊपर घोल डालकर फैला दें
- इसपर शहद कोको पाउडर का मिश्रण डालें और फैलाएं
- इसके ऊपर कद्दूकस किया हुआ काजू डालें
- इसे 2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें
- 2 घंटे बाद इसे निकाल लें।
- यह तैयार है। इसका आनंद लें
- कृपया मेरे ब्लॉग का अनुसरण करें और अपना बहुमूल्य सुझाव और प्रतिक्रिया दें।
- कृपया इस वीडियो को मेरे यू ट्यूब चैनल पर अंग्रेजी उपशीर्षक के साथ देखें

Comments
Post a Comment