कम तेल मे बना सुबह का टेस्टी नाश्ता | Learn Poha Breakfast Recipe in just 2 mins | Terrace Kitchen


सामग्री

  • पोहा -1 कप,
  • सूजी - 1/2 कप,
  • दही-1/2 कप,
  • ओट्स-1/3 कप
  • लाल शिमला मिर्च-2 चम्मच,
  • पीला शिमला मिर्च-2 चम्मच,
  • हरा शिमला मिर्च-2 चम्मच,
  • प्याज-2 चम्मच,
  • गाजर-2 चम्मच,
  • धनिया पत्ता-2 चम्मच,
  • हरी मिर्च-2,
  • अदरक -1 इंच,
  • नींबू-1/2
  • जीरा-1 छोटा चम्मच,
  • नमक,
  • बेकिंग सोडा-1 चुटकी,
  • दरदरा पिसा हुआ लाल मिर्च-1 चम्मच,
  • तेल

तरीका

  • पोहा को प्याले में निकाल कर धो लीजिये
  • इसे मिक्सी के जार में डालिये
  • इसमे ओट्स, सूजी, दही, अदरक और 1/2 कप पानी डालकर पीस लें 
  • इसे प्याले में निकाल लीजिए
  • इसमे प्याज़, शिमला मिर्च, गाजर, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें
  • अब इसमे 1छोटा चम्मच जीरा और 1 छोटा चम्मच दरदरा पिसा हुआ लाल मिर्च डालें 
  • इसमे नमक डालें और इसे मिलाएँ
  • अब इसमे 1 चुटकी बेकिंग सोडा और नींबू का रस डालकर मिला लें
  • तवे पर थोडा़ सा तेल डाल कर गरम कीजिये
  • इसमे घोल डालकर फैला दें
  • इसे ढककर 5 मिनट के लिए मध्यम आंच पर पकाएं
  • इसके ऊपर थोडा़ सा तेल लगाकर पलट दें
  • इसे मध्यम आंच पर 2 मिनट और पकाएं
  • इसे प्लेट में निकाल लीजिए
  • यह तैयार है। इसका आनंद लें
  • कृपया मेरे ब्लॉग का अनुसरण करें और अपना बहुमूल्य सुझाव और प्रतिक्रिया दें।
  • कृपया इस वीडियो को मेरे यू ट्यूब चैनल पर अंग्रेजी उपशीर्षक के साथ देखें

 https://youtu.be/5ZF44vbDa0c

Comments

Popular posts from this blog

Green Salad

Chicken Curry

चॉकलेट सैंडविच | Learn Chocolate Sandwich just 2 mins | Chocolate Cheese Sandwich | Terrace KitchenChocolate Sandwich