कांजी वड़ा | Holi Special kanji Vada Recipe in less than 4 mins | Terrace Kitchen | Authentic Kanji Vada
सामग्री
कांजी का पानी बनाने के लिए
- सरसों का पाउडर-1 छोटा चम्मच,
- लाल मिर्च पाउडर-1/2 छोटा चम्मच,
- काला नमक-1 छोटा चम्मच,
- हींग-1/4 छोटा चम्मच,
- हल्दी पाउडर-1 छोटा चम्मच,
- नमक-1 छोटा चम्मच,
- पानी-1 लीटर
वड़ा बनाने के लिए
- मूंग दाल -1 कप,
- धनिया पत्ती-2 चम्मच,
- अदरक -1 इंच,
- हरी मिर्च-1,
- नमक और
- खाना पकाने का तेल
तरीका
- एक बर्तन में पानी लें
- इसमे 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 छोटा चम्मच सरसों पाउडर, 1 छोटा चम्मच नमक, 1 छोटा चम्मच काला नमक, 1/4 छोटा चम्मच हींग डालकर मिलाएं
- ढक्कन बंद करके इसे 2 से 3 दिन के लिए छोड़ दें
- मूंग दाल को मिक्सी के जार में डाल कर पीस लीजिये
- इसमे नमक, हरी मिर्च, अदरक और हरा धनिया डालकर इसे 5 मिनिट तक मिलाए
- कढ़ाई में तेल गरम करें और इसमे वड़ा बनाकर डालें.
- इसे मध्यम आंच पर तलें और पलट दें
- इसे अब बाहर निकाल लें
- वड़े को गरम पानी में डालें
- इसे उसमे आधे घंटे के लिए छोड़ दें
- इसे निकाल लें और दबा कर इसमे से पानी निकाल दें।
- इसे कांजी के पानी में डालें
- इसे आधे घंटे से एक घंटे तक के लिए उसी मे छोड़ दें
- यह तैयार है। इसका आनंद लें
- कृपया मेरे ब्लॉग का अनुसरण करें और अपना बहुमूल्य सुझाव और प्रतिक्रिया दें।
- कृपया इस वीडियो को मेरे यू ट्यूब चैनल पर अंग्रेजी उपशीर्षक के साथ देखें

Comments
Post a Comment