खस्ता कॉर्न || Crispy Corn
सामग्री
- भुट्टा का दाना -1 कप,
- धनिया पत्ता -2 चम्मच,
- हरी मिर्च-1,
- नींबू-1/2,
- मक्के का आटा -2 चम्मच,
- लाल मिर्च पाउडर-1 चम्मच
- नमक,
- तेल
तरीका
- उबला हुआ भुट्टा को प्याले में निकाल लीजिये
- इसमे 2 चम्मच मक्के का आटा, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, नमक डालें और मिलाएँ
- कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये
- भुट्टा के दाने को तेल मे डाल कर तेज आंच पर भूने
- जब मकई का रंग सुनहरा हो जाए, तो इसे निकाल लें
- इसमे हरी मिर्च, हरा धनिया, नींबू का रस डालकर मिला लें
- यह तैयार है। इसका आनंद लें
- कृपया मेरे ब्लॉग का अनुसरण करें और अपना बहुमूल्य सुझाव और प्रतिक्रिया दें।
- कृपया इस वीडियो को मेरे यू ट्यूब चैनल पर अंग्रेजी उपशीर्षक के साथ देखें

Comments
Post a Comment