चॉकलेट सैंडविच और हॉट चॉकलेट || Chocolate Sandwich and Hot Chocolate
सामग्री
- चॉकलेट सैंडविच के लिए
- पावरोटी -6 टुकड़ा,
- मक्खन-2 चम्मच,
- मोत्ज़रेला चीज़,
- डार्क चॉकलेट,
- चॉकलेट सॉस-2 चम्मच
- हॉट चॉकलेट के लिए
- दूध-2 कप,
- डार्क चॉकलेट,
- कोको पाउडर-2 चम्मच,
- चीनी-2 चम्मच
तरीका
- चॉकलेट को कद्दूकस कर लें
- पावरोटी में चॉकलेट सॉस लगाएं
- इसके ऊपर कद्दूकस की हुई चॉकलेट डालें
- इसके ऊपर कद्दूकस किया हुआ चीज़ डालें
- एक पावरोटी के ऊपर दूसरा पावरोटी रखें
- इसके ऊपर मक्खन लगाएं
- अब तवा गरम करें
- मक्खन लगा हुआ पावरोटी को तवे पर नीचे रखें
- इस पर मक्खन लगाएं
- इसे मध्यम आंच पर पकाएं
- पलट कर दूसरी तरफ भी मध्यम आंच पर पका लें
- इसे काट दो
- इसके ऊपर कद्दूकस किया हुआ चीज़ और कद्दूकस की हुई चॉकलेट डालें
- कढ़ाई में दूध डाल कर गरम कीजिये
- इसमे 2 चम्मच कोको पाउडर, 2 चम्मच चीनी और डार्क चॉकलेट डालें
- इसे मध्यम आंच पर 5 मिनट तक उबालें
- आंच बंद कर दें
- इसके ऊपर डार्क चॉकलेट कद्दूकस कर लें
- यह तैयार है। इसका आनंद लें
- कृपया मेरे ब्लॉग का अनुसरण करें और अपना बहुमूल्य सुझाव और प्रतिक्रिया दें।
- कृपया इस वीडियो को मेरे यू ट्यूब चैनल पर अंग्रेजी उपशीर्षक के साथ देखें

Comments
Post a Comment