भरवां टमाटर की ग्रेवी वाली आसान सब्ज़ी || Learn Stuffed Tomato in less than 4 mins || Terrace Kitchen
सामग्री
- टमाटर-6,
- उबला आलू-2,
- प्याज-1,
- गाजर-1,
- हरी मिर्च-1,
- धनिया पत्ता -2 चम्मच,
- टमाटर-2,
- अदरक -1 इंच,
- लहसुन -6 जवा ,
- हल्दी पाउडर-1/2 छोटा चम्मच,
- जीरा-1 छोटा चम्मच,
- काजू-15,
- धनिया पाउडर-1और 1/2 छोटा चम्मच,
- जीरा पाउडर-1 छोटा चम्मच,
- गरम मसाला पाउडर-1/2 छोटा चम्मच,
- लाल मिर्च पाउडर-1 और 1/2 छोटा चम्मच,
- नमक और
- तेल
तरीका
- टमाटर को ऊपर से काट लें
- इसके गुदा (रस) को अंदर से निकाल दें
- एक प्लेट में उबले हुए आलू लें और उसमें कद्दूकस की हुई गाजर डालें।
- इसमे हरी मिर्च, हरा धनिया, 1/2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर और नमक डाल कर मिला दीजिये
- टमाटर मे इसे भरें
- कढ़ाई में 1 चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिये
- इसमे नमक डालें और मिलाएँ
- कढ़ाई में टमाटर डालिये और ढककर इसे मध्यम आंच पर 3 से 4 मिनिट तक पकने दीजिये
- इसे पलट दें, फिर से ढककर मध्यम आंच पर 3 से 4 मिनट तक और पकाएं
- इसे प्लेट में निकाल लीजिए
- मिक्सी के जार में कटे टमाटर, टमाटर का गूदा, काजू, लहसुन और अदरक को डाल कर पीस लीजिये
- कढ़ाई में 2 चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिये
- इसमे 1 छोटा चम्मच जीरा डालें
- अब इसमे प्याज़ डालें और इसे मध्यम आँच पर 2 मिनट तक पकाएँ
- इसमे 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच जीरा पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर डालकर मिलाएं
- इसे ढककर 5 मिनट के लिए मध्यम आंच पर पकाएं
- इसमे 1 कप पानी डालकर मिला लें
- अब इसमे नमक और हरा धनिया डालकर मिला लें
- इसमे टमाटर डालें
- इसे ढककर 2 मिनिट मध्यम आंच पर पकने दीजिए
- यह तैयार है। इसका आनंद लें
- कृपया मेरे ब्लॉग का अनुसरण करें और अपना बहुमूल्य सुझाव और प्रतिक्रिया दें।
- कृपया इस वीडियो को मेरे यू ट्यूब चैनल पर अंग्रेजी उपशीर्षक के साथ देखें

Comments
Post a Comment