स्ट्रीट स्टाइल पनीर फ़्रैंकिए बनाने का तरीका | Learn Paneer Frankie in less than 5mins | Terrace Kitchen


 सामग्री

  • गेहूं का आटा  - 1 कप,
  • मैदा - 1 कप,
  • पनीर-200 ग्राम,
  • प्याज-1/3 कप,
  • गाजर-1/3 कप,
  • शिमला मिर्च-1/3 कप,
  • पत्ता गोभी-1/3 कप,
  • प्याज का पत्ता -1/4 कप,
  • लहसुन - 5 जावा ,
  • मक्के का आटा-1 चम्मच,
  • दरदरा पिसा हुआ लाल मिर्च -1 छोटा चम्मच,
  • काली मिर्च पाउडर-1/2 छोटा चम्मच,
  • नमक, 
  • सिरका-1 चम्मच,
  • सोया सॉस-2 चम्मच,
  • लाल मिर्च का सॉस -2 चम्मच,
  • तेल 

तरीका

  • एक कटोरे  में गेहू का आटा और मैदा डाल लीजिए
  • इसमे नमक, 2  चम्मच तेल डाल कर मिला दीजिये
  • आटे में थोडा़-थोडा़ पानी डालते हुए इसका नरम आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिए
  • इसे ढककर 10  मिनट के लिए छोड़ दें
  • अब कढ़ाई में 2 चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिये
  • इसमे पनीर डालकर भूनें
  • इसे दोनों तरफ से पलट कर पकायें 
  • इसे प्लेट में निकाल लीजिए
  • अब कढ़ाई  में लहसुन, प्याज़ और हरा प्याज़ डालिये
  • इसे मिलाये  और इसे मध्यम आंच पर 2 मिनट तक पकाएं
  • इसमे पत्ता गोभी, शिमला मिर्च और गाजर डालें और मिलाएँ
  • इसमे नमक डालें और मिलाएँ
  • इसे ढककर 5  मिनट के लिए मध्यम आंच पर पकाएं
  • अब इसमे 1 चम्मच सिरका, 2 चम्मच सोया सॉस और 2 चम्मच लाल मिर्च सॉस डालें
  • इसे मिलाएं और इसे मध्यम आंच पर एक मिनट तक पकाएं
  • इसमे 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पावडर और 1 छोटा चम्मच दरदरा पिसा हुआ लाल मिर्च  डालकर मिलाएँ 
  • कटोरे मे 1 चम्मच मक्के का  आटा  लें , इसमे थोड़ा सा पानी डाल कर इसका पतला घोल बना लीजिये
  • इसे कढ़ाई  में डालकर मिलाये 
  • अब इसे मध्यम आंच पर एक मिनट तक पकाएं
  • इसमे पनीर डालें और इसे मिलाएँ
  • इसमे नमक डालें और इसे मध्यम आंच पर 2  मिनट तक पकाएं
  • इसमे हरा प्याज़ डालें और मिलाएँ
  • अब गैस को बंद कर दीजिये और इसे प्लेट में निकाल लीजिये
  • आटे के  गोले बना लें 
  • एक गोले  उठाइये, उसे सूखे आटे में लपेट कर बेल लीजिये
  • अब तवा  गरम करें
  • इसे डालें और इसे  मध्यम आंच पर पकाएं
  • इसे पलटें और दूसरी तरफ भी मध्यम आंच पर पकाएं
  • इसपर तेल लगाये 
  • इसे पलटें और तेल लगाएं
  • इसे सुनहरा होने तक पकाएं
  • इसे प्लेट में निकाल लीजिए
  • एक रोटी लें और इसके बीच में पनीर मसाला डाल कर मोड़  लें
  • यह तैयार है। इसका आनंद लें
  • कृपया मेरे ब्लॉग का अनुसरण करें और अपना बहुमूल्य सुझाव और प्रतिक्रिया दें।
  • कृपया इस वीडियो को मेरे यू ट्यूब चैनल पर अंग्रेजी उपशीर्षक के साथ देखें 

https://youtu.be/fgLOP_TNziE

Comments

Popular posts from this blog

Green Salad

Chicken Curry

चॉकलेट सैंडविच | Learn Chocolate Sandwich just 2 mins | Chocolate Cheese Sandwich | Terrace KitchenChocolate Sandwich