ओट्स इडली बनाने की विधि | Learn Oats Idli in less than 4 mins |Terrace Kitchen | Steamed Oatmeal Idli


सामग्री 

  • ओट्स-1 कप,
  • सूजी-1 कप,
  • दही-1/2 कप,
  • गाजर-2,
  • हरी मिर्च-2,
  • धनिया पत्ता -2 चम्मच,
  • करी पत्ता-12 से 15,
  • हरी मिर्च-2,
  • सरसों - 1 चम्मच,
  • सफेद तिल-1 चम्मच,
  • इनो -1 चम्मच,
  • हल्दी पाउडर-1/2 छोटा चम्मच,
  • नमक और
  • तेल-1 चम्मच

तरीका

  • ओट्स को मिक्सी के जार में डालकर पीस लीजिये
  • इसे एक प्लेट में निकाल लें.
  • इसमे सूजी और दही डालें और इसे  मिलाएँ
  • इसमे पानी डालकर इसका पतला घोल बना लें
  • इसमे गाजर, हरी मिर्च, हरा धनिया, 1 /2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर और नमक डालें और इसे मिला लें
  • इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें
  • इडली स्टैंड में पानी डाल कर इसे  गरम कीजिये
  • इडली के प्लेट मे  तेल लगा  लें
  • अब घोल में 1 छोटा  चम्मच ईनो और थोडा़ सा पानी डालें कर इसे  मिला दीजिये
  • अब इडली के प्लेट मे घोल डालिये
  • इसे मध्यम आंच पर 10 से 12 मिनट तक पकाएं
  • इसे 10  मिनट के लिए ठंडा होने के लिए छोड़ दें
  • अब कढ़ाई में एक चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिये
  • इसमे 1 छोटा चम्मच सरसों, 1 छोटा चम्मच सफेद तिल, हरी मिर्च और करी पत्ता डालें
  • अब इसमे इडली डालकर इसे मध्यम आंच पर एक मिनिट तक पकाएं
  • इसे पलट दें और इसे दूसरी तरफ से भी मध्यम आंच पर एक मिनट के लिए पकाएं
  • इसे प्लेट में निकाल लीजिए
  • यह तैयार है। इसका आनंद लें
  • कृपया मेरे ब्लॉग का अनुसरण करें और अपना बहुमूल्य सुझाव और प्रतिक्रिया दें।
  • कृपया इस वीडियो को मेरे यू ट्यूब चैनल पर अंग्रेजी उपशीर्षक के साथ देखें

 https://youtu.be/Q5qus0VAa5A

Comments

Popular posts from this blog

Green Salad

Chicken Curry

चॉकलेट सैंडविच | Learn Chocolate Sandwich just 2 mins | Chocolate Cheese Sandwich | Terrace KitchenChocolate Sandwich