ओट्स ढोकळा रेसिपी || Learn Oats Dhokla in just 4 mins || Terrace Kitchen || Breakfast & Snack Recipe

सामग्री

  • ओट्स-1 कप,
  • सूजी-1 कप,
  • दही-1/2 कप,
  • गाजर-2,
  • हरी मिर्च-2,
  • धनिया पत्ता -2 चम्मच,
  • करी पत्ता-12 से 15,
  • हरी मिर्च-2,
  • सरसों - 1 छोटा चम्मच,
  • सफेद तिल-1 छोटा चम्मच,
  • इनो -1 छोटा चम्मच,
  • हल्दी पाउडर-1/2 छोटा चम्मच,
  • नमक
  • तेल-1 चम्मच

तरीका

  • ओट्स को जार में डाल  कर पीस लीजिये
  • ओट्स पाउडर को कटोरे  में निकाल लीजिए
  • इसमे सूजी, दही डालें और इसे  मिलाएँ
  • इसमे थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालें और इसका  पतला घोल बना लें
  • इसमे गाजर, हरी मिर्च, हरा धनिया डालें
  • इसमे 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, नमक डालें और मिलाएँ
  • इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें
  • कुकर में पानी डालिये, स्टैंड रखिये, गैसकेट और सीटी हटाइये
  • ढक्कन बंद करके 10  मिनट के लिए गरम करें
  • अब घोल में 1 छोटी चम्मच ईनो और थोडा़ सा पानी डाल कर मिला दीजिये
  • बरतन  में तेल लगायें इसमे  घोल डालें और इसे थपथपाइये
  • गरम कूकर में इसे डालिये
  • कुकर को ढक्कन से ढक दें और इसे मध्यम आंच पर 15  से 20  मिनट तक पकाएं
  • इसे निकाल कर 10  मिनट के लिए छोड़ दें
  • कढ़ाई में 1 चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिये
  • इसमे 1 छोटा चम्मच सरसों , 1 छोटा चम्मच सफेद तिल, हरी मिर्च और करी पत्ता डालें।
  • इसमें अभी तैयार किया हुआ ढोकला डाल दीजिए.
  • इसे अपनी पसंद के अनुसार काट लें।
  • यह तैयार है। इसका आनंद लें
  • कृपया मेरे ब्लॉग का अनुसरण करें और अपना बहुमूल्य सुझाव और प्रतिक्रिया दें।
  • कृपया इस वीडियो को मेरे यू ट्यूब चैनल पर अंग्रेजी उपशीर्षक के साथ देखें

https://youtu.be/k7iAC1n_OG4

Comments

Popular posts from this blog

Green Salad

Chicken Curry

चॉकलेट सैंडविच | Learn Chocolate Sandwich just 2 mins | Chocolate Cheese Sandwich | Terrace KitchenChocolate Sandwich