सूजी का सॉफ्ट जालीदार और मसालेदार नाश्ता | Learn Masala Uttapam in just 4 mins | Terrace Kitchen


सामग्री
सूजी मसाला के लिए

  • सूजी (रवा) - 1 कप,
  • दही-1/2 कप,
  • चना दाल-2 चम्मच,
  • उड़द की दाल-2 चम्मच,
  • नमक,
  • हल्दी पाउडर-1/2 छोटा चम्मच,
  • लाल मिर्च-2,
  • करी पत्ता,
  • धनिया  का  पत्ता,
  • इनो -1 पैकेट 
  • तेल

चटनी के लिए

  • मूंगफली-1 कप,
  • दही-1/2 कप,
  • धनिया  का  पत्ता 
  • हरी मिर्च-1,
  • अदरक -1 इंच,
  • करी पत्ता,
  • सरसों  - 1 चम्मच,
  • लाल मिर्च-1

तरीका

  • मूंगफली को कढ़ाई में डालिये और इसे मध्यम आंच पर भूनें
  • इसे प्लेट में निकाल लीजिए
  • कढ़ाई में 1 चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिये
  • इसमे 2 चम्मच चना दाल, 2 चम्मच उड़द दाल, 2 लाल मिर्च और करी पत्ता डालें
  • इसे मध्यम आंच पर पकाएं
  • अब इसे प्लेट में निकाल लीजिए
  • मूंगफली को मिक्सी के जार में डालिये
  • इसमे दही, हरी मिर्च, अदरक और नमक डालकर इसे पीस लें
  • इसे कटोरे  में निकाल लीजिए
  • दाल को मिक्सी के जार में डालिये
  • इसमे 1/2  कप पानी डालकर इसे पीस लें
  • अब कढ़ाई में 1 छोटी चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिये
  • इसमे 1/2 छोटा चम्मच सरसों, करी पत्ता और लाल मिर्च डालें
  • इसे चटनी में डालिये और इसमे हरा धनिया डालकर इसे मिला लें।
  • चटनी तैयार है.
  • अब सूजी को मिक्सी के  जार में डाल कर पीस लीजिये
  • अब इसे कटोरे  में निकाल लीजिए
  • इसमे दही, नमक, 1/2 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर और मसाला डाल कर मिला दीजिये
  • इसमे थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालकर पतला घोल बना लें
  • इसमे हरा धनिया डालकर इसे मिला लें
  • इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें
  • इसमे ईनो और 1  चम्मच पानी डालकर मिला लें
  • अब तवा को  गरम करें,इसपर  तेल डालकर फैला दें।
  • इसमे घोल को डालिये
  • अब गैस को  मीडियम कर दीजिये और इसे पका लीजिये
  • इसे प्लेट में निकाल लीजिए
  • यह तैयार है। इसका आनंद लें
  • कृपया मेरे ब्लॉग का अनुसरण करें और अपना बहुमूल्य सुझाव और प्रतिक्रिया दें।
  • कृपया इस वीडियो को मेरे यू ट्यूब चैनल पर अंग्रेजी उपशीर्षक के साथ देखें

 https://youtu.be/RiyCDxjUqr0

Comments

Popular posts from this blog

Green Salad

Chicken Curry

चॉकलेट सैंडविच | Learn Chocolate Sandwich just 2 mins | Chocolate Cheese Sandwich | Terrace KitchenChocolate Sandwich