सुपर सॉफ्ट मैंगो मलाई केक | Learn Mango Malai Cake in just 3 mins | Terrace Kitchen | No Cream, No Egg, No Oven


सामग्री

  • आम-2,
  • ब्रिटानिया रस्क बिस्कुट,
  • चीनी-2 चम्मच,
  • दूध-1 और 1/2 कप,
  • मक्के का आटा-1 चम्मच,
  • इलायची पाउडर-1/2 चम्मच
चाशनी के लिए 
  • पानी-1 कप,
  • चीनी-1/2 कप,
  • इलायची पाउडर-1/2 चम्मच,
  • खाने का पीला रंग-1 चुटकी

तरीका

  • आम को मिक्सी के जार में डाल  लीजिये
  • इसमे दूध और  2  चम्मच चीनी डालकर पीस लें
  • एक बर्तन में 1  कप पानी डालिये
  • इसमे 1/2 कप चीनी डालकर इसे  मध्यम आंच पर पकाएं
  • चीनी के पिघलने पर इसमे  1/2 चम्मच इलाइची पाउडर और 1 चुटकी पीला रंग  डाल दीजिये
  • इसे मध्यम आंच पर 4  से 5  मिनट तक पकाएं
  • अब आंच को बंद कर दें। चीनी की चाशनी तैयार है.
  • कढ़ाई  में पिसा हुआ आम   डालें 
  • इसे मध्यम आंच पर 2  से 3  मिनट तक पकाएं
  • अब आंच धीमी कर दें
  • इसमे 1/2  चम्मच इलाइची पाउडर डाल कर मिला दीजिये
  • एक कटोरे  में 1 चम्मच मक्के का आटा लीजिए और इसमें पानी डालकर इसका पतला घोल बना लीजिए
  • मक्के के आटे का घोलको  थोड़ा-थोड़ा करके इसमे डालें और इसे मिला लें
  • इसे मध्यम आंच पर 5  मिनट तक पकाएं
  • एक बार जब यह गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद कर दें
  • एक बर्तन में रस्क बिस्किट डालिये
  • इसके ऊपर चाशनी डालें, फिर आम का  घोल डालें 
  • फिर से इसके ऊपर रस्क बिस्किट, चीनी की चाशनी और  आम का घोल डालें
  • इसे  कटे हुए मेवे  से सजाएं
  • इसे 2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें
  • यह तैयार है। इसका आनंद लें
  • कृपया मेरे ब्लॉग का अनुसरण करें और अपना बहुमूल्य सुझाव और प्रतिक्रिया दें।
  • कृपया इस वीडियो को मेरे यू ट्यूब चैनल पर अंग्रेजी उपशीर्षक के साथ देखें

 https://youtu.be/XDiVHVB5544

Comments

Popular posts from this blog

Green Salad

Chicken Curry

चॉकलेट सैंडविच | Learn Chocolate Sandwich just 2 mins | Chocolate Cheese Sandwich | Terrace KitchenChocolate Sandwich