फटाफट बनने वाली खीर रेसिपी | Learn Instant Kheer Recipe in just 2 mins |Terrace Kitchen | खीर रेसिपी
सामग्री
- दूध-2 कप (1/2 लीटर),
- मोटा पोहा (चुरा)- 1 कप,
- काजू-5,
- बादाम-5,
- चीनी-2 चम्मच,
- इलायची पाउडर-1/2 चम्मच,
- घी-1/2 चम्मच
तरीका
- पोहा को कटोरे में निकाल लीजिए और धोकर छान लीजिए.
- एक कढ़ाई में दूध डाल कर गरम कीजिये
- दूध गर्म हो जाने पर गैस को बंद कर दीजिए और इसमे पोहा डाल दीजिए
- इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें
- कढ़ाई में 1/2 चम्मच घी डाल कर गरम कीजिये
- इसमे काजू और बादाम डालकर भूनें
- इसे कटोरे में निकाल लीजिए
- पोहा और दूध को मिक्सी के जार में डालिये
- इसमे 2 चम्मच चीनी और 1/2 चम्मच इलायची पाउडर डाल कर पीस लें
- इसे कटोरे में निकाल लीजिए
- इसपर भूना हुआ काजू और बादाम डालिये
- इसे 10 मिनट के लिए फ्रीजर में रख दें
- यह तैयार है। इसका आनंद लें
- कृपया मेरे ब्लॉग का अनुसरण करें और अपना बहुमूल्य सुझाव और प्रतिक्रिया दें।
- कृपया इस वीडियो को मेरे यू ट्यूब चैनल पर अंग्रेजी उपशीर्षक के साथ देखें

Comments
Post a Comment