अंडे का सूप | Learn Egg Soup in just 3 mins | Terrace Kitchen | Egg Drop Soup Recipe | Healthy Soup.
सामग्री
- अंडे-3,
- लहसुन-7 जावा ,
- अदरक -1 इंच,
- हरा प्याज़ -2 चम्मच,
- प्याज-1,
- धनिया पत्ता -1 चम्मच,
- टमाटर-1,
- मक्खन-2 चम्मच,
- मक्के का आटा-1 चम्मच,
- नमक,
- काली मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच
- सिरका -1 चम्मच
तरीका
- एक गिलास में अंडे तोड़ो
- इसमे नमक डालें और इसे मिलाएँ
- कढ़ाई में 2 चम्मच मक्खन डालकर गरम कीजिये
- इसमे लहसुन और अदरक डालें
- इसे मध्यम आंच पर एक मिनट तक पकाएं
- इसमे प्याज़, और हरा प्याज़ का सादा वाला भाग डालें और इसे मिलाएँ
- इसे मध्यम आंच पर 2 मिनट तक पकाएं
- इसमे टमाटर डालें और इसे मिलाएँ
- इसे मध्यम आंच पर 5 मिनट तक पकाएं
- इसमे 2 कप पानी और नमक डालें
- अब इसमे 1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर और हरा प्याज़ डालें
- इसे मिलाये और इसे तेज आंच पर पकाएं
- अब इसमे 1 चम्मच विनेगर डालकर इसे मिला लें
- इसमें थोड़ा-थोड़ा करके अंडे का घोल डालें और मिला लें
- तेज आंच पर इसे 2 मिनट तक पकाएं
- मक्के के आटे को प्याले में निकाल लीजिये औरइसमे पानी डाल कर इसका पतला घोल बना लीजिये
- मक्के के आटे का घोल थोड़ा-थोड़ा करके इसमे डालें और मिला लें
- इसे मध्यम आंच पर 2 मिनट तक पकाएं
- इसमे हरा धनिया और हरा प्याज़ डालें
- इसे मिलाये और गैस बंद कर दें
- यह तैयार है। इसका आनंद लें
- कृपया मेरे ब्लॉग का अनुसरण करें और अपना बहुमूल्य सुझाव और प्रतिक्रिया दें।
- कृपया इस वीडियो को मेरे यू ट्यूब चैनल पर अंग्रेजी उपशीर्षक के साथ देखें

Comments
Post a Comment