चिल्ली पनीर || Learn Chilli Paneer in less than 3 mins | Easy Chilli Paneer recipe | Terrace Kitchen


सामग्री

  • पनीर-200 ग्राम,
  • प्याज-1/3 कप,
  • गाजर-1/3 कप,
  • शिमला मिर्च-1/3 कप,
  • पत्ता गोभी-1/3 कप,
  • हरा प्याज़ -1/4 कप,
  • लहसुन - 5 जावा ,
  • मक्के का आटा-1 चम्मच,
  • दरदरा पिसा लाल मिर्च -1 छोटा चम्मच,
  • काली मिर्च पाउडर-1/2 छोटा चम्मच,
  • सिरका -1 चम्मच,
  • सोया सॉस-2 चम्मच,
  • लाल मिर्च का सॉस -2 चम्मच,
  • नमक और
  • तेल 

तरीका

  • कढ़ाई में 2 चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिये
  • इसमे पनीर डालकर भूनें
  • इसे प्लेट में निकाल लीजिए
  • अब पैन में लहसुन डालिये, 
  • प्याज़ और हरा प्याज़ डालिये
  • इसे मिलाए  और इसे मध्यम आंच पर 2 मिनट तक पकाएं
  • इसमे पत्ता गोभी, शिमला मिर्च, गाजर डालें और मिलाएँ
  • अब नमक डालें और मिलाएँ
  • इसे ढककर 5  मिनट के लिए मध्यम आंच पर पकाएं
  • इसमे 1 चम्मच सिरका, 2 चम्मच सोया सॉस और 2 चम्मच लाल मिर्च सॉस डालें
  • इसे मिलाएं और मध्यम आंच पर एक मिनट तक पकाएं
  • अब इसमे 1/2   छोटा चम्मच काली मिर्च पावडर और 1 छोटा चम्मच दरदरा पिसा लाल मिर्च डालकर मिलाएँ 
  • मक्के के आटे में थोडा़ सा पानी डाल कर पतला घोल बना लीजिये
  • अब मक्के के आटे का घोल इसमे डालकर मिलाएँ
  • इसमे थोड़ा और पानी डालकर मिला  लीजिए
  • इसे मध्यम आंच पर एक मिनट तक पकाएं
  • अब इसमे पनीर डालें और इसे मिलाएँ
  • इसमे नमक डालें और इसे मध्यम आंच पर 2  मिनट तक पकाएं
  • इसपर हरा प्याज़ डालकर  इसे  मिलाएँ
  • अब आंच बंद कर दें और इसे निकाले 
  • यह तैयार है। इसका आनंद लें
  • कृपया मेरे ब्लॉग का अनुसरण करें और अपना बहुमूल्य सुझाव और प्रतिक्रिया दें।
  • कृपया इस वीडियो को मेरे यू ट्यूब चैनल पर अंग्रेजी उपशीर्षक के साथ देखें

https://youtu.be/RqV-jqgChRs

Comments

Popular posts from this blog

Green Salad

Chicken Curry

चॉकलेट सैंडविच | Learn Chocolate Sandwich just 2 mins | Chocolate Cheese Sandwich | Terrace KitchenChocolate Sandwich