चना दाल पराँठा | Learn Chana Dal Paratha in less than 4 mins | Terrace Kitchen | North Indian Recipes
सामग्री
- भीगी हुई चना दाल-1 कप,
- गेहूं का आटा - 2 कप,
- अदरक -1 इंच,
- हरी मिर्च-2,
- धनिया पाउडर-1 छोटा चम्मच,
- जीरा पाउडर-1 छोटा चम्मच,
- गरम मसाला पाउडर-1/2 छोटा चम्मच,
- हल्दी पाउडर-1/2 छोटा चम्मच,
- जीरा-1 छोटा चम्मच,
- नमक और
- खाना पकाने का तेल
तरीका
- भीगी हुई चना दाल को कुकर में डालिये
- इसमे 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, नमक और 1 कप पानी डालें
- ढक्कन बंद करके इसे तेज आंच पर पकाएं, जब इसमे 1 सीटी आ जाये तो आंच को कम करें और इसे पर 5 मिनट मध्यम आंच पर पकाएं
- गेहूं के आटे को कटोरे में डाल लीजिए
- इसमे नमक और 2 चम्मच तेल डाल कर इसे मिला दीजिये
- इसमे पानी डाल कर इसका नरम आटा गूथ लीजिये
- इसे ढककर 10 मिनट के लिए छोड़ दें
- कढ़ाई में 1 चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिये
- इसमे 1 छोटा चम्मच जीरा, अदरक और हरी मिर्च डालें
- इसे मध्यम आंच पर एक मिनट तक पकाएं
- इसमे दाल डालें और मिलाएँ
- अब इसमे 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर, 1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर डालकर मिलाएं
- इसे मध्यम आंच पर 5 मिनट तक पकाएं
- आंच बंद कर दें और इसे 10 मिनट के लिए ठंडा होने के लिए रख दें
- आटे से गोले बना लीजिये, इसमे दाल की मसाला भर कर चारों तरफ से मोड़ लीजिये
- इसे सूखे आटे में लपेट कर बेल लें
- अब तवा गरम करें, उसे उसमे डालें और मध्यम आँच पर इसे पकाएँ
- इसे पलटें और दूसरी तरफ से भी मध्यम आंच पर पकाएं
- इस पर तेल लगाए
- इसे पलटें और दूसरी तरफ भी तेल लगाएं
- इसे सुनहरा होने तक पकाएं
- अब इसे प्लेट में निकाल लीजिए
- यह तैयार है। इसका आनंद लें
- कृपया मेरे ब्लॉग का अनुसरण करें और अपना बहुमूल्य सुझाव और प्रतिक्रिया दें।
- कृपया इस वीडियो को मेरे यू ट्यूब चैनल पर अंग्रेजी उपशीर्षक के साथ देखें

Comments
Post a Comment