Atta Naan-Tandoori in Tawa-No Yeast | No Oven Recipe | Learn Atta Naan in just 2 mins | Terrace Kitchen


 सामग्री

  • गेहूं का आटा  -1 और 1/2 कप,
  • मैदा -1/2 कप,
  • मक्खन - 4 चम्मच,
  • दही-1/2 कप,
  • तेल -3 चम्मच,
  • कलौंजी (मंगरेला) -1 चम्मच,
  • बेकिंग सोडा-1/2 छोटा चम्मच,
  • धनिया पत्ता -1 चम्मच,
  • नमक-1/2 छोटा चम्मच,
  • चीनी-1 चम्मच

तरीका

  • गेहूं के आटे को कटोरे में निकाल लीजिए
  • इसमे मैदा, 1 छोटा चम्मच चीनी, 1/2 छोटा चम्मच नमक, 1/2 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा, 3 चम्मच तेल और  दही डालकर मिला लें
  • अब आटे में थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी डालते हुए इसका नरम आटा गूंथ लीजिए
  • अपनी हथेली पर तेल की कुछ बूंदों को लगाएं और इसे मिला लें
  • इसे ढककर आधे घंटे के लिए छोड़ दें
  • हथेली पर थोड़ा सा मैदा लगाकर आटे की गोली  बना लें
  • इसपर थोडा़ सा सूखा आटा छिड़क कर इसे बेल लें
  • इसपर कुछ कलौंजी, हरा धनिया छिड़कें और फिर से इसे बेल लें
  • इसे पलटें और इसके दूसरी तरफ थोड़ा पानी लगाएं
  • अब तेज आंच पर लोहे की कड़ाही को गरम करें
  • इसपर पानी लगे वाले रोटी के हिस्से को नीचे रखें और गैस को धीमी कर दें
  • इसपर बुलबुला दिखने लगेगा
  • अब तवा को पलट दें और रोटी की साइड को आग पर रख दें और इसे सेके 
  • जब यह अच्छे से पक जाए तो इसे निकाल लें।
  • इस पर मक्खन लगाएं
  • यह तैयार है। इसका आनंद लें
  • कृपया मेरे ब्लॉग का अनुसरण करें और अपना बहुमूल्य सुझाव और प्रतिक्रिया दें।
  • कृपया इस वीडियो को मेरे यू ट्यूब चैनल पर अंग्रेजी उपशीर्षक के साथ देखें

 https://youtu.be/kuB831jFhMU

Comments

Popular posts from this blog

Green Salad

Chicken Curry

चॉकलेट सैंडविच | Learn Chocolate Sandwich just 2 mins | Chocolate Cheese Sandwich | Terrace KitchenChocolate Sandwich