Coconut Sweet Paratha\नारियल का मीठा पराठा

सामग्री

  • मैदा -2 कप,
  • दूध -1 / 2 लीटर,
  • कद्दुकस किया हुआ नारियल -1 कप,
  • चीनी -1 कप,
  • घी -2 छोटा चम्मच,
  • इलायची पाउडर -1 / 2 चम्मच

तरीका

  • मैदे को कटोरे में निकाल लीजिए
  • इसमे 4 चम्मच चीनी मिलाएं
  • इसमे थोड़ा-थोड़ा करके दूध डालें और इसका पतला घोल बनाएं
  • इसे 10 मिनट के लिए रख दें
  • अब कढ़ाही  में कद्दुकस किया हुआ नारियल लें
  • इसमे दूध और 4 चम्मच चीनी डालें
  • इसे मिलाएं और मध्यम आंच पर भूनें
  • इसमे इलायची पाउडर डालकर मिलाएँ
  • आंच को बंद कर दें
  • इसे एक प्लेट में निकाल लें
  • इसे 10 मिनट तक ठंडा होने के लिए अलग रख दें
  • अब तवा गरम करें
  • इसपर घोल डालें और फैलाएं।
  • आंच को मध्यम रखें
  • इसके ऊपर थोड़ा घी डालें और इसे पलट दें 
  • दूसरी तरफ भी इसमे थोड़ा घी  डालें
  • इसे तब तक पकाएं जब तक यह दोनों तरफ से सुनहरा रंग का ना हो जाए 
  • पराठे के बीच में नारियल को  रखें
  • इसे मोड़ें
  • इसे एक प्लेट में निकाल लें
  • यह तैयार है।इसका  आनंद लें
  • कृपया मेरे ब्लॉग का अनुसरण करें और अपना बहुमूल्य सुझाव और प्रतिक्रिया दें।
  • कृपया अंग्रेजी सबटाइटल के साथ मेरे यू ट्यूब चैनल पर इस वीडियो को देखें

https://youtu.be/DdswFTjnKFk

Comments

Popular posts from this blog

Green Salad

Chicken Curry

चॉकलेट सैंडविच | Learn Chocolate Sandwich just 2 mins | Chocolate Cheese Sandwich | Terrace KitchenChocolate Sandwich