Black Forest Cake\ब्लैक फ़ॉरेस्ट केक
सामग्री
- ओरियो बिस्कुट -1 पैकेट ,
- चेरी -10 से 15 पीस
- दूध -1 / 2 कप,
- ईनो -1 चम्मच
तरीका
- बिस्कुट के बीच से क्रीम और बिस्कुट अलग कर दें
- मिक्सर जार में बिस्कुट डालें और पीस लें
- इसके बाद इसे एक कटोरे में निकाल लें
- इसमे थोड़ा-थोड़ा करके दूध डालें और इसका घोल बनाएं
- इसमे 1 चम्मच ईनो डालकर मिलाएं
- अब इसे एक पैन में रखें और इसे ढंक दें
- तेज आंच पर 5 मिनट तक गर्म करें
- कटोरे मे तेल लगाए और इसमें बैटर डालें
- इसे 3 / 4th तक भरें
- पैन में कटोरा रखें और इसे ढंक दें
- इसे मध्यम आंच पर 25 से 30 मिनट तक पकाये, फिर आंच बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें।
- अब बिस्कुट के क्रीम में 2 चम्मच दूध मिलाएं
- इसमे 1 चम्मच दूध पाउडर डालें और इसे मिलाएं
- इसे आधे घंटे के लिए फ्रीज में रखें
- कटोरे में थोड़ा पानी डालें
- अब इसमें 1/2 चम्मच चीनी डालकर मिलाएं और चाशनी बना लें
- अब कटोरे से केक निकाल लें और इसे बीच से काट लें।
- इसके ऊपर चीनी की चाशनी डालें
- इसके ऊपर क्रीम लगाएं और उस पर चेरी रखें
- इसे ढक दे
- इसके ऊपर क्रीम लगा लें और इस पर चॉकलेट डालें
- बीच मे चेरी रखें
- यह तैयार है। इसका आनंद लें
- कृपया मेरे ब्लॉग का अनुसरण करें और अपना बहुमूल्य सुझाव और प्रतिक्रिया दें।
- कृपया अंग्रेजी सबटाइटल के साथ मेरे यू ट्यूब चैनल पर इस वीडियो को देखें

Comments
Post a Comment