मटर कोचरी || Matar Kochri
सामग्री
- ताजा हरा मटर - 1 कप,
- मैदा -2 कप
- अदरक-1 इंच,
- लाल मिर्च-2,
- दालचीनी -2,
- इलायची -2,
- लौंग -5,
- जीरा-1 छोटा चम्मच,
- नमक और
- तेल
तरीका
- कढ़ाई में 1 चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिये
- इसमे 1 छोटा चम्मच जीरा और लाल मिर्च डालें
- इसमे हरा मटर, अदरक, लौंग, इलायची, दालचीनी, नमक डालकर मिलाएँ
- इसे ढककर 5 मिनट के लिए मध्यम आंच पर पकाएं
- मटर के नरम हो जाने पर गैस बंद कर दीजिये
- इसे एक प्लेट में निकाल कर ठंडा होने के लिए रख दें
- मिक्सी के जार में डाल कर पीस लीजिये
- इसे प्याले में निकाल लीजिए
- मैदा को प्याले में निकाल लीजिये,
- इसमे नमक और 2 छोटे चम्मच तेल डालकर मिला लें
- थोडा़ सा पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें
- गोले बनाकर मसाला भर कर चारों तरफ से मोड़ कर दबा दीजिये
- कड़ाही में तेल गर्म करके इसे मध्यम आंच पर तल लें।
- इसे दोनों तरफ से सुनहरा होने तक पका लें
- इसे एक प्लेट में निकाल लें.
- यह तैयार है। इसका आनंद लें
- कृपया मेरे ब्लॉग का अनुसरण करें और अपना बहुमूल्य सुझाव और प्रतिक्रिया दें।
- कृपया इस वीडियो को मेरे यू ट्यूब चैनल पर अंग्रेजी उपशीर्षक के साथ देखें

Comments
Post a Comment