मैदा और हरे मटर का झटपट नाश्ता कम तेल में | Matar Frankie |Learn Matar Frankie in just 4 mins |Terrace Kitchen |फ्रैंकी | Green peas stuffed frankie


सामग्री

  • ताजा हरा मटर - 1 कप,
  • मैदा - 1 और 1/2 कप,
  • दूध-1 कप,
  • अदरक -1 इंच,
  • लाल मिर्च-2,
  • दालचीनी -2,
  • इलायची -2,
  • लौंग -5,
  • जीरा-1 छोटा चम्मच,
  • नमक और 
  • तेल

तरीका

  • कढ़ाई में 1 चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिये
  • इसमे 1 छोटा चम्मच जीरा और लाल मिर्च डालें 
  • अब इसमे हरा मटर, अदरक, लौंग, इलायची, दालचीनी, नमक डालकर मिलाएँ
  • इसे ढककर 5 मिनट के लिए मध्यम आंच पर पकाएं
  • मटर के नरम हो जाने पर गैस बंद कर दीजिये
  • इसे एक प्लेट में निकाल कर ठंडा होने के लिए रख दें
  • इसे मिक्सी के जार में डाल कर पीस लीजिये
  • इसे प्याले में निकाल लीजिए
  • अब मैदा को प्याले मे लें 
  • इसमे दूध डालें और मिलाएँ
  • तवा को गरम करें
  • इस पर तेल लगाएं और घोल डालकर फैला दें
  • इसे मध्यम आंच पर पकाएं
  • इसे पलटें और सुनहरा होने तक पकाएं
  • इसे प्लेट में निकाल लीजिए
  • प्याले में एक चम्मच मैदा लीजिए
  • इसमे पानी डालकर इसका पतला घोल बना लें
  • इसके बीच में मसाला डाल कर मोड़ लीजिये
  • मैदे के घोल को किनारे पर लगाकर मोड़ लें
  • तवा  गरम करें और इसपर तेल डालें
  • इसपर फ्रेंकी रखे और इसे मध्यम आंच पर पकाएं
  • तेल लगाकर इसे पलट दें
  • इसके दूसरी तरफ भी तेल लगाएं और इसे दूसरी तरफ से भी सुनहरा होने तक पकाएं
  • इसे प्लेट में निकाल लीजिए
  • यह तैयार है। इसका आनंद लें
  • कृपया मेरे ब्लॉग का अनुसरण करें और अपना बहुमूल्य सुझाव और प्रतिक्रिया दें।
  • कृपया इस वीडियो को मेरे यू ट्यूब चैनल पर अंग्रेजी उपशीर्षक के साथ देखें

https://youtu.be/6JCQzIwq2cw

Comments

Popular posts from this blog

Green Salad

Chicken Curry

चॉकलेट सैंडविच | Learn Chocolate Sandwich just 2 mins | Chocolate Cheese Sandwich | Terrace KitchenChocolate Sandwich