मुंबई स्टाइल तवा पुलाव \ Mumbai Style Tawa Pulao

सामग्री-

  • उबले हुए बासमती चावल -2 कप,
  • प्याज -2,
  • प्याज का पत्ता  -1 / 4 कप,
  • धनिया पत्ता  -1 / 4 कप,
  • नींबू -1 / 2,
  • हरी मिर्च -1,
  • उबला हुआ आलू -3,
  • टमाटर -2,
  • मटर -1 कप
  • पाव भाजी मसाला -2 छोटा चम्मच,
  • लाल मिर्च पाउडर -2 छोटा चम्मच,
  • जीरा पाउडर -1 छोटा चम्मच,
  • हल्दी पाउडर -1 छोटा चम्मच,
  • धनिया पाउडर -1 छोटा चम्मच,
  • गरम मसाला पाउडर -1 छोटा चम्मच,
  • काली मिर्च पाउडर -1 छोटा चम्मच,
  • जीरा  -1 चम्मच,
  • नमक,
  • तेल

तरीका-

  • कढ़ाही  में 2 चम्मच तेल लें और उसे गर्म करें
  • उसमे 1 चम्मच जीरा, हरी मिर्च और  प्याज डालें
  • इसे मध्यम आंच पर 2 मिनट तक पकाएं
  • इसमे टमाटर डालकर मिलाएँ
  • और इसे मध्यम आंच पर 5 मिनट तक पकाएं
  • इसमे 1 चम्मच धनिया पाउडर, 1 चम्मच जीरा पाउडर, 1 चम्मच काली  मिर्च पाउडर, 2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 चम्मच हल्दी पाउडर और 2 चम्मच पाव भाजी मसाला डालो और इसे मिलाओ
  • इसमे उबले हुए आलू, प्याज का पत्ता और  मटर डालें
  • इसे मिलाएं और मध्यम आंच पर 2 मिनट तक पकाएं
  • इसमे नमक डालकर इसे  मिलाएँ
  • अब इसमे उबले हुए चावल डालकर मिलाएँ
  • इसमे गरम मसाला पाउडर, नमक और नींबू का रस डालें
  • इसे मिलाएं और मध्यम आंच पर 1 मिनट तक पकाएं
  • इसमे धनिया पत्ती डालकर मिलाएँ
  • यह तैयार है। इसका  आनंद लें
  • कृपया मेरे ब्लॉग का अनुसरण करें और अपना बहुमूल्य सुझाव और प्रतिक्रिया दें।
  • कृपया अंग्रेजी सबटाइटल के साथ मेरे यू ट्यूब चैनल पर इस वीडियो को देखें

 https://youtu.be/sJivUqEB5qY

Comments

Popular posts from this blog

Green Salad

Chicken Curry

चॉकलेट सैंडविच | Learn Chocolate Sandwich just 2 mins | Chocolate Cheese Sandwich | Terrace KitchenChocolate Sandwich